Imformation related to Coronavirus

एक ऐसा चीज जिसके बारे में एक छोटा बच्चा से लेकर पूरी दुनिया परिचित है। वह है एक वायरस करोना वायरस। जिसके बारे में माना जाता है, कि वह चाइना शहर के किसी लैब से निकल कर आया है, और पूरे देश में फैल गया है। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैल गया अमेरिका, इटली, रूस, जापान, भारत ना जाने कहां कहां। कोई ऐसा देश नहीं बचा जहां कोरोनावायरस के मरीज ना मिले हो। ना जाने कितने लोगों की जानें भी चली गई इस वायरस के कारण कई लोगों का तो पूरा का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। लेकिन सच माने तो या हमारी गलतियों का ही परिणाम है। हमने पिछले कुछ वर्षो से अपने जीवन रहन-सहन को विकसित करने में ना जाने क्या-क्या किया होगा ऊपर वाले जिसे हम भगवान अल्लाह और अलग-अलग कई नामों से पुकारते हैं या जानते हैं। उसने पूरे सौर्य मंडल के अन्य ग्रहों को छोड़कर केवल पृथ्वी पर ही जीवन दिया। पृथ्वी को उसने कितना बेहतर तरह से सजाया था। क्या कुछ नहीं दिया वह सभी चीजों को उपलब्ध किया जिसका हमारे जीवन में उपयोग है। इतना सुंदर पर्यावरण समुंद्र, नदी, पहाड़, पशु-पक्षी और उन सबसे श्रेष्ठ हमें बनाया। मनुष्य को जिसे बुद्धिजीवी इंसान कहते हैं। ऊपर वाले ने हमें हर सुख सुविधाओं से नवाजा। ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार एक मां-बाप अपने बच्चों के लिए करते हैं। बदले में हमने क्या किया अपने स्वार्थ के लिए, अपने फायदे के लिए सब कुछ नष्ट करते गए। धीरे-धीरे जनसंख्या की बढ़ोतरी हुई। उसके बाद रहने के लिए जगह नहीं मिला तो अपने ही जमीनों खेतों पर घर बनाना शुरू किये। पहले एक छोटा घर, फिर उससे बड़ा घर, फिर पैलेस, महल ना जाने क्या-क्या। हमारी इच्छाओं का तो अंत ही नहीं हुआ। जहां पहले हरियाली थी वहां अभी बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां चल रही है। पहले कच्चे और छोटे सड़क होते थे। जहां राहगीर उस सड़क से गर्मियों के दिनों में गुजरते थे। तो पेड़ों के छांव में बैठ जाते थे। लेकिन अब तो 2लेन, 4लेन, 6लेन ना जाने कितने हाईवे, ओवर ब्रिज बन गए इंसान से ज्यादा सड़कों पर गाड़ियां चल रही है। हमने तो अपने पर्यावरण का सत्यानाश कर दिया। धीरे-धीरे सब सुख चैन आराम सब धीरे-धीरे खत्म सा हो रहा था। हमने कितने बड़े-बड़े हथियार बना लिए कि अगर उसका उपयोग हो जाए तो पूरी दुनिया एक बार में खत्म हो जाएगी। हमने सभी जगह प्रदूषण फैला दिया किसी भी अस्थान को नहीं छोड़ा चाहे वह वायू हो, नदी हो, समुंद्र हो।     
तब आया एक छोटा सा वायरस। जो सबको अपनी औकात दिखा दिया। हमारे पास तो कितने बड़े-बड़े हथियार थे लेकिन उस वायरस का कोई कुछ नहीं उखाड़ सका। वह हमें अपना औकात दिखा दिया, कि जो हम कर रहे हैं। वह गलत है। उस वायरस को फैले हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुआ है। पृथ्वी पर से कितने जनसंख्या कम गई जहां पहले पशु-पक्षी रहते थे। उनका घर हटाकर जो हमने सड़क और फैक्ट्री हमने अपने लिए बनाई थी। वह अब बिरान है। एक भी इंसान नहीं दिखता है। बल्कि उस जगहों पर वापस वह पशु-पक्षी हीं रहने लगे जिनका असल में उस जगह पर अधिकार था। इस वायरस ने तो महज कुछ दिनों में ही पूरी पर्यावरण को सुधार दिया और कई लोगों को सीधार दिया। जहां प्रदूषण को कम करने के लिए ना जाने क्या-क्या हो रहा था कितने सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, कितने कानून बनाए गए। लेकिन वह काम को इस वायरस ने चंद दिनों में कर दिया। तो मैं आपसे कहना चाहूंगा कि कृपया कर पर्यावरण से खिलवाड़ ना करें नहीं तो अगर पर्यावरण ने अपना खेल शुरू कर दिया तो ना आप खेलने लायक बचोगे और ना देखने लायक। तो मैं आप सभी से एक अनुरोध करता हूं कि कृपया कर अपने पर्यावरण को बचाएं और अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं। इस वायरस से बचने का अभी तक कोई इलाज तो नहीं निकला है। लेकिन एक मात्र इलाज है समाज से दूर रहें, लोगों से दूरियां बना कर रहे अपने अपने घरों में रहे। क्योंकि हम जब व्यस्त थे तो अपने परिवार के साथ समय नहीं बिता पाते थे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाते थे। तो इस समय अपने घरों में परिवार के साथ और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। क्योंकि अगर भगवान ना करे कि गलती से भी आपको या आपके किसी परिवार को यह वायरस हो जाए तो कोई काम नहीं देगा। सब यहीं का यहीं रखा रह जाएगा। इसलिए मेरा आप सभी से निवेदन है कि खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी इसकी सलाह दें। घर से जितना कम हो सके उतना कम निकले। जरूरत ना हो तो ना निकले। क्योंकि हम निकल कर भी कुछ नहीं उखाड़ लेंगे। बाकी हमारे वैज्ञानिक, डॉक्टर सब इसके इलाज खोजने में लगे हुए हैं और मेरा आशा है,कि इसमें उन्हें कामयाबी जरूर मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

What is cpoyright

Unboxing Moto One Fusion +